-
Advertisement
सुख सरकार पहुंचाएगी छोटे व्यापारियों को फायदा, बीजेपी नहीं कर पाई ये काम
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सुख सरकार छोटे व्यापारियों को फायदा देने जा रही है। सरकार पेनल्टी, सरचार्ज और ब्याज नहीं लगाएंगी। हर मामले में 100 रुपये पर 10 रुपये फीस ली जाएगी। इसमें कोई बड़ी धनराशि नहीं है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी भी पिछली बार बड़े व्यापारियों के लिए यह योजना लाई थी लेकिन बीजेपी ने बड़े व्यापारियों को लाभ दिया लेकिन सुख सरकार छोटे दुकानदारों, व्यापारियों के लिए यह योजना लाई है। इसका मकसद छोटे कारोबारियों के मामलों का निपटारा करना है।
ओपीएस के दिशा-निर्देश तैयार कर रहा वित्त विभाग
हर्षवर्धन चौहान ने दोहराया कि ओपीएस को पहली ही कैबिनेट में सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। पुरानी पेंशन स्कीम लागू हो चुकी है। इसके लिए कर्मचारियों की सहूलियत को देखकर दिशा-निर्देश तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें वित्त विभाग अभी तैयार कर रहा है। इसके अलावा घाटे में चल रहे निगम व बोर्डों के मर्ज करने के संबंध में हर्ष वर्धन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वित्त निगम का भी एचपीएसआईडीसी में विलय पर विचार किया जा रहा है। चर्चा चल रही है अभी इस बारे में भी एक प्रस्ताव आएगा और घाटे में चल रहे अन्य निगमों-बोर्डों को भी ऐसे ही समाहित किया जाएगा।
