-
Advertisement
#Chamba:सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत के बाद बेटे ने भी तोड़ा दम
Last Updated on January 12, 2021 by Sintu Kumar
चंबा। हिमाचल के चंबा जिला में बीते रोज हुए सड़क हादसे (Road Accident) में दादा-पोते की मौत के बाद अब घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया है। घायल ने आज मेडिकल कॉलेज चंबा (Medical College Chamba) में उपचार के दौरान दम तोड़ा। हादसे में मरने वालों का आंकड़ा तीन पहुंच गया है और यह सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। बता दें कि बीते रोज जिला चंबा के भलेई-सपाहन मार्ग पर कुट्टा के पास एक कार अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी थी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए थे। इस हादसे में दो लोगों जो कि रिश्ते में दादा-पोता लगते थे की कल ही मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: Chamba: खाई में गिरी कार, दादा और 4 वर्षीय पोते की गई जान-एक गंभीर घायल
वहीं, चालक गंभीर घायल हुआ था, जिसका उपचार मेडिकल कालेज चंबा (Chamba) में चल रहा था। घायल ने भी आज दम तोड़ दिया। वहीं बीते रोज मृतकों का मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे थे। बीते रोज जगदीश कुमार (46) पुत्र मेहनतू राम गांव लाग डाकघर अथेड़ व लक्षय (4) पुत्र विपिन के रूप में हुई थी। जबकि आज चालक (Driver)विपिन (29) पुत्र जगदीश कुमार ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद गांव लाग में गम का माहौल छा गया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं गांव में एक साथ तीन चिताओं के जलने से गांववासी भी सन्न हैं।