-
Advertisement
हिमाचल पत्नी के दूसरे पति ने मासूम से किया दुष्कर्म, रोहड़ू में छात्रा ने लगाया फंदा
कुल्लू/रोहड़ू/ठियोग। हिमाचल में इस समय जहां देवी देवताओं का महाकुंभ चल रहा है। वहीं पर रिश्तों को तार तार करने वाली घटना सामने आई है। कुल्लू (Kullu) जिला में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के पहले पति की बेटी से दुष्कर्म (Rape) कर डाला है। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी शिकायत (Complaint) में एक व्यक्ति ने बताया उसके घर में 2016 में बेटी का जन्म हुआ। उसके एक साल बाद ही उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने लगी। उसकी पत्नी ने अपना दूसरा घर बसा लिया। व्यक्ति का आरोप है कि कुछ समय पहले महिला उसे छोड़ चुकी पत्नी और उसके पति ने बेटी को अपने यहां भेजने का आग्रह किया। जिसके चलते उसने उनके आग्रह पर बेटी को उनके घर भेज दिया। इसी बीच उनकी एक रिश्तेदार ने फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी के साथ महिला के दूसरे पति ने दुष्कर्म किया है। जिसके चलते व्यक्ति ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: चाकू से युवक की हत्या का प्रयास, महिला सहित तीन लोगों ने किया लहूलुहान
रोहडू में छात्र ने लगाया फंदा
रोहडू। शिमला के रोहडू (Rohru) में एक कॉलेज छात्र (College Student) ने फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। मृतक बीए तृतीय कक्षा का छात्र था। मृतक की पहचान दीपक (20) ठाकुर सेन निवासी ग्राम अटगांव डाकघर गुशाली तहसील चिड़गांव जिला शिमला (Shimla) के रूप में हुई है। वर्तमान में युवक गंगटोली में किराये के कमरे में रह रहा था। युवक शव उसके किराये के कमरे में रस्सी से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि दीपक सुरेंद्र कप्तान निवासी गंगटोली तहसील रोहड़ू के किराए के कमरे में रहता था। मृतक की बहन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दीपक सीमा कॉलेज रोहड़ू में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था और पिछले कुछ दिनों से वह अपने कमरे में ही रह रहा था। हालांकि मौत का कारण मानसिक तनाव हो सकता है। डीएसपी रोहडू चमन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर ली है।

ठियोग से चोरी हो गया बिजली ट्रांसफार्मर
शिमला के ठियोग में चोर (Thief) बिजली ट्रांसफार्मर को ही चुरा कर ले (Theft Case) गए। शिमला जिला के ऊपरी हल्के ठियोग क्षेत्र के मतियाना में हुई इस वारदात की क्षेत्र में खासी चर्चा है। बताया जा रहा है कि शातिरों ने रात के अंधेरे में 250 केवी विद्युत क्षमता के ट्रांसफार्मर को चुरा लिया। यह ट्रांसफार्मर रैच खड्ड से पाटिनाल शिल्ला में जल शक्ति विभाग की पेयजल योजना के लिए विद्युत सप्लाई के लिए लगाया गया था। मतियाना डिविजन के जेई गीता राम ने मामले की शिकायत पुलिस में दी है। बताया जा रहा है कि ठियोग व रोहडू क्षेत्र में पिछले दो महीनों में कई ट्रांसफार्मर चोरी हो चुके हैं। पुलिस अब इसकी जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। शातिर केवल जल शक्ति विभाग की सिंचाई योजनाओं के बिजली के ट्रांसफार्मर को ही निशाना बना रहे है
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

