-
Advertisement
Innocent Child | Beaten | Teacher
शिमला जिला के चियोग स्थित सरकारी स्कूल में एक ढाई साल के मासूम बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता गोपाल शर्मा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और सीएम पोर्टल पर लिखित शिकायत देकर टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गोपाल शर्मा ने बताया कि उनके ढाई साल के बच्चे ने स्कूल में पॉटी कर दी थी। इस पर जेबीटी टीचर ने बच्चे के गाल पर चांटा मार दिया। उन्होंने बताया कि डरा-सहमा बच्चा बार-बार थप्पड़ को याद कर रो रहा है। थप्पड़ के बाद बच्चे के गाल पर निशान भी बना रहा।
Tags

