- Advertisement -
नई दिल्ली। नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपनी ईस्टर्न इंडियन डिवीज़न में टेक्निकल अप्रेंटिस और नॉन-टेक्निकल ट्रेड अप्रेंटिस की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (Notification) जारी कर दिया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर विजिट कर अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिसशिप के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 26 फरवरी, 2021 निर्धारित की गई है।
उम्मीदवार पूरा नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसमें डिटेल्स चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा (Written exam) से गुजरना होगा, जिसका आयोजन 14 मार्च, 2021 को होना है। इन पदों के लिए पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड और असम में कुल 505 रिक्तियां भरी जानी हैं। IOCL Eastern Region Apprentice 2021 के संबंध में पूरी जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू हो गई है तथा आवेदन की लास्ट डेट 26 फरवरी, 2021 है।
इसके लिए एडमिट कार्ड 01 मार्च को जारी किए जाएंगे तथा लिखित परीक्षा का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा। परीक्षा का रिजल्ट 25 मार्च, 2021 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को कम से कम 12 महीने की अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप के लिए रखा जाएगा। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 24 वर्ष निर्धारित है। अप्लाई करने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है। शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य सभी जानकारियां आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर विजिट कर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें –
- Advertisement -