-
Advertisement
Chamba: शिवानी मेहला ने संभाला एएसपी चंबा का चार्ज, अपराधियों की अब खैर नहीं
सुभाष महाजन/चंबा। साल 2020 बैच की तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी शिवानी मेहला (IPS Shivani Mehla) ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चम्बा (ASP Chamba) का कार्यभार संभाल लिया। हरियाणा के कैथल जिले की रहने वाली शिवानी ने इससे पहले सिरमौर और शिमला में अपनी सेवाएं दी हैं।
चार्ज लेने के बाद शिवानी ने कहा कि चम्बा जिला को अपराध मुक्त (Crime Free Chamba) करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को साइबर अपराध (Cyber Crime) के प्रति जागरुक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। साथ ही नशे की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से पुलिस को विश्वसनीय सूचनाएं बेधड़क होकर साझा करने को कहा। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
