-
Advertisement
इजराइल का ईरान पर अटैक, सेना प्रमुख मारे गए ,2 परमाणु वैज्ञानिकों की भी मौ#त
Israel Iran Attack: इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया है। इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनके फाइटर जेट्स ने दुश्मन देश पर शुक्रवार सुबह हमला किया है। इजराइल ने ईरान की कई परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला किया। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इजराइली सेना ने तेहरान के आसपास कम से कम 6 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इनमें सबसे बड़ा झटका ईरान के नतांज एनरिचमेंट फैसिलिटी को लगा है, जिसे अब पूरी तरह तबाह बताया जा रहा है। ईरान के एटॉमिक एनर्जी प्रमुख ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि नतांज रिएक्टर अब नहीं बचा।
https://twitter.com/netanyahu/status/1933340443343008068
इजराइली हमले में इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर हुसैन सलामी की मौत हो गई है। अल-जजीरा के मुताबिक हमले में ईरान के दो प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरांची और फरदून अब्बासी भी मारे गए हैं। इजरायल ने इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ (Rising Lion) नाम दिया है। इजरायल ने दावा किया है कि ईरान का उद्देश्य उसके देश के अस्तित्व को खत्म करना है। इजरायल ने अपनी रक्षा के लिए यह कार्रवाई की है। इस बीच, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई ने कहा कि हमारी सेना इजराइल को सजा दिए बिना नहीं जाने देगी।
पंकज शर्मा
