-
Advertisement

अमरनाथ से लौट रहे आईटीबीपी जवानों की बस खाई में गिरी, छह जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबीपी(ITBP) जवानों की बस खाई में गिर गई है। इसमें छह जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 39 जवान आईटीबीपी (39 jawans ITBP) के सवार थे। कई जवान गंभीर जख्मी भी हुए हैं। यह बस जवानों को अमरनाथ की ड्यूटी के बाद लेकर आ रही थी।
यह भी पढ़ें- इस बल्ब से कम आएगा बिजली का बिल, ब्लूटूथ से कनेक्ट होकर सुनाएगा गाने
हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बस अमरनाथ से वापस आ रही थी कि यहां आकर ब्रेक फेल हो गई। एसडीपीओ पहलगाम फहद टाक (SDPO Pahalgam Fahd Tak) ने पुष्टि की है कि 37 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। बचाव कार्य जारी है और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है।