-
Advertisement
10 दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे Jai Ram Thakur, 7 दिन होना होगा होम आइसोलेट
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट (Corona Report) पॉजिटिव आने के बाद अब वह अगले 10 दिन तक डॉक्टर की निगरानी में रहेंगे। इसके बाद सात दिन तक उन्हें होम आइसोलेशन (Home isolation) में रहना होगा। यह सब कोविड-19 को लेकर तैयार की गई गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है। नियमों के तहत अब उनका कोरोना टेस्ट (Corona Test) नहीं हो सकता है। 10 दिन में उनके रिकवर होने का पता चल जाएगा। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उन्हें किसी से भी ना मिलने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि इस स्थिति में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) फ़ोन पर बात नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: सीएम जयराम ठाकुर #Corona positive, सरकारी आवास में आइसोलेट
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) का कहना है कि रविवार को उन्हें थकावट महसूस हुई, शाम के समय उन्हें हल्का बुखार आया था। ऐसे में उन्होंने खुद सोमवार को टेस्ट करवाने की बात कही, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि जयराम ठाकुर की पत्नी एक डॉक्टर हैं। अन्य डॉक्टरों की तरह वह भी जयराम का ख्याल रख रही हैं। बताया जा रहा है कि जयराम ठाकुर के कोरोना पाजिटिव आने के बाद उनका स्टाफ ऑब्जर्वेशन पर है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


