-
Advertisement
जयराम सरकार ने 11 IAS और HAS को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार-आदेश जारी
शिमला। जयराम सरकार (Jai Ram Govt) ने 9 एचएएस (HAS) और दो आईएएस (IAS) को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस बारे आज मुख्य सचिव अनिल खाची ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार जिन आईएएस को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है, उनमें एमडी एचआरटीसी शिमला संदीप कुमार (MD HRTC Shimla Sandeep Kumar) व डीसी मंडी अरिंदम चौधरी शामिल हैं। संदीप कुमार को निदेशक फाइनेंस एंड पर्सनल एचपी स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड और अरिंदम चौधरी को निदेशक रेवेन्यू ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जोगिंद्रनगर मंडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इसके अलावा एचएएस जिला पर्यटन अधिकारी चंबा विजय कुमार को अतिरिक्त निदेशक पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा का अतिरिक्त सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें: थप्पड़ प्रकरण : गुरदेव शर्मा होंगे कुल्लू के नए SP, ASP पुनीत रघु संभालेंगे सीएम की सिक्योरिटी

विशेष सचिव होम मनोज कुमार चौहान को विशेष सचिव हेल्थ एंड फेमिली वेलफेयर और एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर (SDM Dalhousie Jagan Thakur) को एसडीएम सलूणी चंबा का अतिरिक्त सौंपा गया है। एसडीएम धर्मपुर मंडी सुनील वर्मा एसडीएम सरकाघाट मंडी का भी अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। संयुक्त निदेशक राजस्व अनिल कुमार संयुक्त सचिव शिक्षा और आरटीओ मंडी संजीत सिंह एसडीएम मंडी (SDM Mandi) का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। जिला राजस्व अधिकारी चंबा के पास एसडीएम चंबा, संयुक्त सचिव (आईएंडपीआर) पुष्प लता सिंघा संयुक्त सचिव (पीडब्ल्यूडी) और अंडर सेक्रेटरी कृषि पूनम शर्मा अंडर सेक्रेटरी (हाउसिंग) का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

