-
Advertisement
अधिकारी जान लें सरकारें आती -जाती रहती हैं, भावनाएं कुचलने का प्रयास ना करें
Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पांवटा साहिब में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांवटा साहिब मामले में अब तक जिन लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है उन्हें तत्काल रिहा किया जाए और गिरफ्तारी का यह सिलसिला बंद किया जाए। हिंदू समुदाय पर किया गया मुकदमा वापस लिया जाए। सत्ता के संरक्षण में पुलिस–प्रशासन काम करना बंद करे
कानून–कायदा भूल चुके अधिकारी यह जान लें कि सरकारें आती हैं, जाती हैं। सत्ता का इतना मद ठीक नहीं। अब इस सरकार की अपनी कोई गारंटी नहीं है। आगे सरकार के पास अपने बचाव का रास्ता कोई नहीं बचेगा तो वह और लोगों को क्या बचाएगी? इसलिए प्रशासन सत्ता के संरक्षण में किसी की भावनाओं को कुचलने का प्रयास न करें, क्योंकि भावनाओं को कुचलने का परिणाम बहुत बुरा होता है।
पांवटा में बीजेपी का प्रदर्शन
इससे पहले बीजेपी ने पांवटा साहिब में युवती के अपहरण के विरोध में धरना-प्रदर्शन और शांति भंग करने के मामले में बीजेपी नेताओं पर दर्ज की मामलों के विरोध में प्रदर्शन किया। जयराम ठाकुर ने कहा सीएम सुक्खू 97फीसदी हिंदुत्व को हराने की उस मानसिकता से बाहर ही नहीं निकल पाए हैं। हिंदूवादी समाज से जुड़े लोगों को फसाने और उन्हें जेल भेजने की साजिश रच रहे हैं। हिंदुत्व की भावना को कुचलने और उन्हें अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं। एक बेटी जो घर से गायब हो गई और परिजन उस बेटी को खोज कर लाने की गुहार लगा रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर रही है। पुलिस–प्रशासन यह जाने ले कि सरकारें आती–जाती रहती हैं। एक मंत्री घटिया बयान दे रहा है, जिसका हम जिक्र भी यहां नहीं कर सकते हैं।
ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां कर रही पुलिस
जयराम ठाकुर ने कहा जिले से जुड़े मंत्री को तो पुलिस–प्रशासन को साफ–साफ यह कहना चाहिए था कि पहले बिटिया को खोज कर लाओ बाकी बातें बाद में होगी। लेकिन यहां तो संरक्षण दिया जा रहा है। जब भावनाएं आहत होंगी तो एक पिता क्या करेगा? पुलिस को पता था कि लड़की कहां है इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद ऐसे हालत बने। बीजेपी के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और विधायक सुखराम चौधरी ने लोगों को शांत करवाने का काम कर रहे थे, उन पर ही हत्या करने की कोशिश का मुकदमा लिख दिया। जो पुलिस बिटिया को खोजकर लाने के नाम पर सोई पड़ी थी अब सरकार के कहने पर दिन–रात बिटिया के समाज से जुड़े लोगों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां कर रही है। दूसरी तरफ से जिन लोगों ने छतों से पत्थर चलाए उनमें से कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई?कितने लोगों को जेल भेजा गया है। सरकार और प्रशासन सत्ता का अहंकार त्यागे और पीड़ित पर ज्यादती बंद करे, नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा।
एचके पंडित
