-
Advertisement
सुक्खू सरकार को देव संस्कृति का सम्मान करना नहीं आता: जयराम
कुल्लू। कुल्लू अंतरराष्ट्रीय दशहरा मेला ग्राउंड (Kullu International Dussehra Mela Ground) में देवलुओं और अग्निकांड के प्रभावितों (Fire Accident) से मिलकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर देवी-देवताओं (Deities) की व्यवस्था से छेड़छाड़ करने और देव संस्कृति का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन देव संस्कृति पहले भी थी और आगे भी रहेगी।

जयराम ठाकुर ने शनिवार देर शाम कुल्लू पहुंचकर भगवान रघुनाथ (Lord Raghunath) के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने देवी-देवताओं के स्थान को मनमाने ढंग से बदलने के प्रशासन के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण कहा।

मनमानी करने से बाज आए सरकार
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देवी-देवताओं की व्यवस्था बहुत पुरानी है। उसमें कोई बड़ा परिवर्तन नहीं करना चाहिए। यदि कोई परिवर्तन करना बहुत आवश्यक है तो वह मनमाने ढंग से नहीं, बल्कि देवताओं से आज्ञा लेकर सर्वसम्मति (Unanimously) से करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार में देव संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नज़र नहीं आता है। सदियों से सैकड़ों की संख्या में देवी-देवता इस मेले में आते रहे हैं। हज़ारों की संख्या में लोग देवी-देवताओं से आशीर्वाद लेने आते हैं। कुल्लू दशहरा (Kullu Dussehra) का सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में सरकार मनमानी करने से बाज आए।
