-
Advertisement
हताशा में मर्यादा खो बैठे हैं राहुल गांधी और कांग्रेसी नेता: जयराम ठाकुर
मंडी। हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कहा है कि हताशा में कांग्रेस सामान्य शिष्टाचार और मर्यादा भूल गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, वह उनकी मर्यादाहीन होती राजनीति का परिणाम है। उन्होंने एक बयान में कहा कि यह चुनावी हार की हतशा का नतीजा है, जो पीएम के लिए मर्यादाहीन बातें कही जा रही हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के लोग कांग्रेस की इस मर्यादाहीनता का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह मर्यदाहीनता देश में हो रहे विकास और भ्रष्टाचार पर हो रहे कड़े प्रहार के कारण भी हैं। कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार से देश का ध्यान हटाने के लिए इस तरह की हरकतें कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जितनी बार भी कांग्रेस ने पीएम पर निजी और अमर्यादित हमले (Unhealthy Attacks) किए हैं, उतनी बार ही देश के लोगों ने कांग्रेस को सबक़ सिखाया है। इस बार भी पीएम के खिलाफ कांग्रेस की यह मर्यादित टिप्पणी भारी पड़ेगी।
यह भी पढ़े:हिमाचल के किसानों को नहीं मिल रहा लोन, स्टेट कॉन्क्लेव में बरसे चंद्र कुमार
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

