-
Advertisement
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर 22 को छुट्टी घोषित करे सरकार: जयराम
वी. कुमार/ मंडी। हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा (Consecration Ceremony In Ayodhya ) के मौके पर हिमाचल में छुट्टी (Holiday) घोषित करने की मांग की है। शनिवार को मंडी के प्राचीन रूद्र मंदिर में सफाई के बाद जयराम ठाकुर ने मीडिया से कहा कि प्राण प्रतिष्ठा का दिन ऐतिहासिक (Historical) होने वाला है। लोग इस आयोजन को अपने स्तर पर हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहते हैं। केंद्र सरकार ने भी इस दिन केंद्रीय कार्यालयों में आधे दिन की अवकाश घोषित किया है। ऐसे में हिमाचल सरकार (Himachal Govt) को भी जनभावनाओं को देखते हुए छुट्टी घोषित करनी चाहिए।
इतने कर्ज के बावजूद सैलरी संकट क्यों?
जयराम ठाकुर ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार कर्ज (Debt) लेने का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इसके बावजूद कर्मचारियों को सैलरी (Salary) के आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने पूछा कि सरकार का कर्ज खर्च कहां हो रहा है। इस मौके पर जयराम के साथ मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा और नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।