-
Advertisement
जयराम का तंज- सीएम के दोस्तों के सिवाय सुख की सरकार में कोई सुखी नहीं
वीरेंद्र भारद्वाज/मंडी। सुख की सरकार में सीएम सुक्खू (CM Sukhu) के दोस्तों के सिवाय और कोई भी सुखी नहीं है। चाहे मंत्री हो या फिर आम जनता, सभी इस सरकार से दुखी हैं। यह तंज पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गुटकर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुख सरकार पर कसा। जयराम ठाकुर ने कहा कि मंत्रियों के विभाग (Department) छीनकर दूसरे मंत्रियों को दिए गए। अब सवाल यह उठ रहा है कि पहले से तैनात मंत्री और नवनियुक्त मंत्री विभागों को संभालने के काबिल नहीं है।
प्रभावितों को छोड़ चहेतों को मदद बांट रही सरकार
जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में आई आपदा (Disaster) के बाद अभी तक 1800 करोड़ की आर्थिक मदद भेजी है लेकिन प्रदेश सरकार प्रभावितों को मदद पहुंचाने के बजाय चहेतों को मदद बांटने में लगी हुई है। उन्होंने एक प्रभावित बुजुर्ग महिला का हवाला देते हुए कहा कि उस बुजुर्ग को अभी तक कुछ नहीं मिला लेकिन उसी के गांव के ऐसे लोगों को सबकुछ मिल गया जिनका कुछ नुकसान ही नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब जनता को सरकार से इस बारे में पूछना होगा।
यह भी पढ़े:रामलला प्राण प्रतिष्ठा में जरूर जाएंगे विक्रमादित्य, जयराम को क्यों है इतना विश्वास? जानिए
भारत का विश्व भर में बज रहा डंका
बता दें कि आज पीएम नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा (Viksit Bharat Sankalp Yatra) के तहत देश को जो संबोधन दिया उसे जयराम ठाकुर ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के गुटकर में पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सुना। पीएम के संबोधन के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) ने देश को 2047 तक विकसित बनाने का संकल्प लिया है। आज भारत का विश्व भर में डंका बज रहा है और पूरा विश्व देश की ताकत को पहचान रहा है। आज केंद्र सरकार की योजनाओं के कारण पूरा देश विकसित करने की दिशा में अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित देश बनाने का जो संकल्प लिया है वो हर हाल में पूरा होगा। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को विकसित भारत का संकल्प भी दिलाया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


