-
Advertisement
डॉ राजेश बोले- सुख सरकार की धर्मशाला रैली रही ऐतिहासिक
Last Updated on December 13, 2023 by saroj patrwal
धर्मशाला। हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा (Himachal Congress Treasurer Dr. Rajesh Sharma) ने धर्मशाला में आयोजित सरकार के एक साल के कार्यक्रम को में जुटी भीड़ को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि इतनी भीड़ आज तक किसी भी सीएम के कार्यक्रम में नहीं जुटी। इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की लोकप्रियता का ग्राफ कितनी तेजी से बढ़ रहा है । डॉ राजेश ने कहा कि सीएम ने कांगड़ा को एक और मंत्री देकर जिला के विकास को गति देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का एक साल बेमिसाल रहा है और आने वाले समय में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीएम सुक्खू का विजन नई दिशा देगा।
कांगड़ा और चंबा जिलों में तेजी से हो रहा विकास
डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि चाहे कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम हो या फिर सड़कों का जाल बिछाने का काम हो या फिर कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की बात हो कांगड़ा और चंबा जिलों में लगातार विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में सीएम की दूरदर्शी सोच का कांग्रेस पार्टी (congress party) को लाभ मिलेगा और प्रदेश की चारों लोक सभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करेगी। डॉ राजेश ने बीजेपी( BJP)पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी गुटबाजी में फंसी हुई है और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं। विपक्ष सकारात्मक विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रहा है आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हिमाचल में कांग्रेस पार्टी फिर से जमीन दिखाएंगे।