-
Advertisement
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जयराम ठाकुर ही होंगे BJP का चेहरा
शिमला। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। जयराम ही पार्टी का चेहरा होंगे। सरकार और संगठन में कोई फेरबदल नहीं होगा। यह बात बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा (BJP State Spokesperson Randhir Sharma) ने यहां मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 2022 में बीजेपी (BJP) दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि तीन दिन चली प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में 2022 में सरकार बनाने का एजेंडा तय हुआ है। सभी को चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा है। कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े नेताओं को जिम्मा सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें: धूमल के घर में बीजेपी को झटका, यह कह गए पार्टी को अलविदा-पढ़ें पूरी खबर
उन्होंने बताया कि हिमाचल बीजेपी तीन दिवसीय प्रदेश कोर कमेटी (State Core Committee) की बैठक का आज आखिरी दिन था। आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पंजाब-हरियाणा हिमाचल प्रभारी सौदान सिंह ने बैठकें लीं।सभी बड़े और छोटे नेताओं से रिपोर्ट कार्ड लिया गया है।संगठन और सरकार में ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करने के लिए संगठनों के प्रभारियों के साथ मंत्रियों को भी जिला का प्रभारी बनाया गया है। मंत्री 2022 तक जिला के प्रभारी रहेंगे। संगठनात्मक जिला चंबा व देहरा के प्रभारी वन मंत्री राकेश पठानिया होंगे। विधान सभा अध्यक्ष विपिन परमार जिला कांगड़ा एवं नूरपुर, परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर जिला पालमपुर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर लाहुल स्पीति एवं सुंदरनगर, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय जिला कुल्लू, राजस्व मंत्री महिंद्र सिंह ठाकुर जिला मंडी, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज जिला किन्नौर एवं महासू, खाद्य पूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग जिला हमीरपुर, सामाजिक न्याय मंत्री सरवीण चौधरी जिला ऊना, कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर जिला बिलासपुर, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी जिला सोलन एवं शिमला, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ज़िला सिरमौर के मंत्री प्रभारी होंगे।
नेताओं से मिली फीडबैक (Feedback) के बाद कमियों को पूरा करने के लिए सरकार के स्तर पर कमियों को उठाया जाएगा।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने भी बैठकों में महत्वपूर्ण सुझाव सुझाव दिए हैं।आने वाले समय में इन सुझावों पर पार्टी पूरी ताकत के साथ काम करेगी। उन्होंने बताया किहिमाचल में ई-विस्तारीकरण योजना जल्द शुरू की जाएगी। इसके जरिए नए लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा।किसान मोर्चा हर बूथ पर 15 कार्यकर्ताओं को जोड़ने का जिम्मा उठाएगा। पांच जुलाई को हर मोर्चे की सीएम जयराम ठाकुर के साथ बैठकें होंगी। कोर कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि राज्यस्तरीय कार्यक्रमों को लागू करने के लिए सभी के प्रयासों पर जोर दिया जाए। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को लेकर उन्होंने कहा कि वह हमेशा सक्रिय रहते हैं, चाहे वह 2017 का लोकसभा चुनाव हो या पंचायती राज चुनाव हो।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


