-
Advertisement
महेंद्र का जवाबः प्रतिभा और विक्रमादित्यसिंह के दरबारी है कौल सिंह
Last Updated on July 7, 2022 by Vishal Rana
कुल्लू। प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे- वैसे राजनेताओं में जुबानी जंग शुरू हुई है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर पर जल शक्ति विभाग में बड़े घोटाले का आरोप लगाया था वहीं आज जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कौल सिंह ठाकुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री के नाम पर क्षेत्र के लोगों को ठगा है। ऐसे में उनकी बौखलाहट साफ है । वैसे भी कांग्रेस ने अब कौल सिंह ठाकुर को किनारे कर दिया है। पार्टी के अंदर मुख्य अब प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह है जबकि कौल सिंह ठाकुर को दरवाजे के बाहर कुर्सी लगा दी है ,जहां पर वह कुछ भी अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:महेंद्र सिंह ने अधिकारियों को लगाई फटकार, विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि कौल सिंह ठाकुर की बौखलाहट इसलिए भी है कि एक तो उनकी हार हुई है और दूसरा द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक जवाहर ठाकुर ने इन साढ़े वर्षों में इतना विकास करवाया है कि कौल सिंह ठाकुर के 40 वर्षों कार्य कार्य कि अगर तुलना करें तो जवाहर ठाकुर का साढ़े 4 साल का कार्यकाल भारी पड़ रहा है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर नेकहा कि कौल सिंह ठाकुर आरोप लगाने के लिए मजबूर है। उनके पास भी 5 साल आईपीएच विभाग रहा ,उस वक्त लोग एक एक पानी की पाइप लगाने के लिए करते थे और उस वक्त कहीं पर भी किसी भी व्यक्ति को नलका लगाना होता था तो विभाग कहता था कि पानी पाइपें और नलके खुद लेकर आओ और लेबर के लिए पैसे भी मांगते थे। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव क्षेत्र द्रंग में एक ऐसी पानी की स्कीम थी, जिसका शिलान्यास उन्होंने 2005 में किया था 2017 तक उसको नहीं बना सके।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…