-
Advertisement
हिमाचल: जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे 4 हजार पद, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
Last Updated on June 15, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में जल शक्ति विभाग में 4000 पदों (Posts) पर भर्ती (Recruitment) होने जा रही है। यह पद ग्राउंड स्टाफ (Ground Staff) के भरे जाएंगे। यह जानकारी जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने दी है। उन्होंने बताया कि आने वाली कैबिनेट बैठक में इन 4000 कर्मचारियों की भर्ती की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग ने पिछले कुछ समय में कई नई परियोजनाएं शुरू की हैं। इन परियोजनाओं को चलाने के लिए विभाग के पास कर्मचारियों की कमी है। विभाग के पास ग्राउंड स्टाफ नहीं है, ऐसे में पैरा वर्कर पॉलिसी (Para Worker Policy) के तहत इन चार हजार पदों पर भर्ती की मंजूरी कैबिनेट (Cabinet Meeting) में दी जाएगी। जिसके बाद विभाग जल्द से जल्द इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में मिलेगी नौकरी, 150 पदों पर भर्ती के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार
जानकारी देते हुए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (Jal Shakti Minister Mahendra Singh Thakur) ने बताया कि विभाग में काफी समय से भर्तियां नहीं हुई हैं। लेकिन इस बीच परियोजनाएं बढ़ गई हैं। जिन्हें चलाने के लिए स्टाफ की कमी महसूस की जा रही है। ऐसे में अब परियोजनाओं को चलाने के लिए कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। जयराम सरकार परियोजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए 4,000 पद स्वीकृत करने जा रही है। विभाग जल्द ही इनकी भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर देगा। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान जयराम सरकार ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने की पूरी कोशिश की है जिसके कारण बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिला है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…