-
Advertisement
Bigg Boss से निकलकर Jasmine ने लिखा इमोशनल पोस्ट, अली के लिए मांगा सपोर्ट
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन बिग बॉस के घर से बाहर हो गई हैं। जैस्मिन (Jasmine Bhasin) के घर से बाहर जाने का अहसोस जनता से लेकर सलमान खान तो को भी बहुत हुआ है। ऐसा पहली बार देखा गया कि किसी के एविक्शन से सलमान खान की आंखों में आंसू आ गए हों। हाई वोलटेज ड्रामा के साथ जैस्मिन घर से बाहर आ गईं। एक तरफ फैंस जैस्मिन को घर में वापस लाने की मांग कर रहे हैं दूसरी तरफ जैस्मिन ने बाहर आकर सोशल मीडिया (Social media) पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट लिखकर अली गोनी के लिए लोगों से सपोर्ट मांगा है। उन्होंने सबसे गुजारिश की है कि शो में अली को सपोर्ट करें।
यह भी पढ़ें: #NCB दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर के पास मिला 200KG गांजा, तीन गिरफ्तार
https://twitter.com/jasminbhasin/status/1348347355226013696
जैस्मिन ने लिखा, ‘जो भी लोग बिग बॉस (Bigg Boss) के मेरे इस उतार-चढ़ाव भरे सफर में साथ रहे हैं, मैं आप सबको बताना चाहती हूं कि हर एक से बहुत प्यार करती हूं। जब मैंने देखा कि मेरे अच्छे-बुरे वक्त में आप सभी ने मुझ पर इतना प्यार बरसाया और सपॉर्ट किया तो मैं रोने लगी। आपके प्यार ने मेरे सफर को और भी आसान बना दिया। मैं आप सभी की बहुत-बहुत आभारी हूं। मैं यह सब आप सबके सपॉर्ट के बिना नहीं कर पाती।’
https://twitter.com/jasminbhasin/status/1348353434433454080
अपने इस नोट में जैस्मिन ने फैन्स से अली गोनी को सपॉर्ट करने की भी अपील की। उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं बाहर आ गई हूं पर अली अभी भी अंदर है। उसे लगेगा कि वह अकेला है पर चलो उसे दिखाते हैं कि वह अकेला नहीं है। चलो सब मिलकर अली गोनी को खूब सारा प्यार और सपॉर्ट देते हैं। हमें अली को ट्रॉफी जितवानी है सिर्फ #JasLy के लिए।’
https://twitter.com/jasminbhasin/status/1348359722085150721
बता दें कि जैस्मिन और अली गोनी एक दूसरे से स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं और आगे रिश्ते को नया रूप भी दे सकते हैं। बिग बॉस में उनका रिश्ता और भी मजबूत हो सकता था लेकिन इससे पहले ही जैस्मिन बाहर हो गईं।
