-
Advertisement
मैरिज हाल में दूल्हा कर रहा था इंतजार, दुल्हन के कमरे में हुआ कुछ ऐसा
Last Updated on December 11, 2021 by saroj patrwal
झारखंड के बोकारो जिले से एक चोरी का मामला सामने आया है। मामले में एक मैरिज हाल के कमरे से दुल्हन के गहने चोरी हो गए हैं। गहनों की कीमत करीब तीन लाख बताई जा रही है। फिलहाल, चोर का पता नहीं चल पाया है। वहीं, पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी, नकदी समेत लाखों के गहने ले गए चोर
जानकारी के अनुसार, झारखंड के जिला बोकारो के तालगड़िया मोड़ स्थित नरगिस ग्राम मैरेज हाल में 7 दिसंबर को एक शादी आयोजित की जानी थी। इसी दौरान वर पक्ष की ओर से शादी में पहनने के लिए दुल्हन के लिए गहने दिए गए। दुल्हन के घरवालों ने वो गहने दुल्हन के कमरे में रख दिए, लेकिन जब शाम को दुल्हन ने गहने पहनने थे तो उन्होंने देखा कि कमरे से दुल्हन के सभी गहने गायब थे। जिसके बाद परिजनों ने मामले की पूरी जानकारी बोकारो सिटी थाना में दी। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। दुल्हन के परिजनों ने बताया कि वर पक्ष की ओर से दुल्हन के लिए हार, चेन, कंगन, टीका, पायल, नथिया, अंगूठी, झुमका, बिछिया सब दिया गया था, जोकि दुल्हन ने फेरों के समय पहनना था। उन्होंने बताया कि मैरेज हाल के दुल्हन के कमरे में ही सभी गहने रखे गए थे। शिकायतकर्ता ने गहनों का वजन की जानकारी नहीं दी, लेकिन उनका कहना है कि करीब तीन लाख रुपये के गहने चोरी हुए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दुल्हन के कमरे से गहनों की चोरी किसी महिला ने ही की होगी, जो कि दुल्हन को तैयार करने के बहाने उस कमरे में गई होगी।