हिमाचल: सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी, नकदी समेत लाखों के गहने ले गए चोर

मामला दर्ज आगामी कार्रवाई में जुटी पुलिस

हिमाचल: सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी, नकदी समेत लाखों के गहने ले गए चोर

- Advertisement -

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक सब इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) के घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस विभाग डरोह प्रशिक्षण केंद्र के सब इंस्पेक्टर के घर से चोर लाखों के गहने व 45000 रुपये की नकदी चुरा ले गए हैं। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें: हिमाचल: मालिक को कर्मचारी ने लगाया लाखों का चूना, BMW को दे दिया पूरानी स्कूटी का नंबर

जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग डरोह प्रशिक्षण केंद्र के सब इंस्पेक्टर कृष्णा रैना अपने रिश्तेदार के घर जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) गए हुए थे। इसी बीच किसी ने इच्छी में उनके घर में चोरी कर दी। रैना ने बताया कि जब वह जम्मू से वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे का ताला और अलमारियों के ताले टूटे पड़े हैं, वहीं, घर के अंदर सारा सामान भी बिखरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि चोर 45000 रुपये की नकदी समेत 4.75 लाख के गहने चुरा ले गए हैं। उन्होंने इस बाबत गगल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की पुष्टि करते हुए गगल थाना प्रभारी पुष्पराज ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

- Advertisement -

Tags: | Jammu | HP breaking | Himachal Breaking News | Gaggal | himachal abhi abhi news | sub inspector | kangra news | latest himachal news in hindi | कांगड़ा | Himachal headlines in Hindi | jammu and kashmir | हिमाचल | today himachal news | Theft Case | जम्मू | himachal news live | Kangra | सब इंस्पेक्टर | current news of himachal pradesh | Himachal News | state news | himachal news online | latest news | abhi abhi | चोरी का मामला
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है