-
Advertisement

Jr NTR संग रोमांस करेंगी प्रियंका चोपड़ा
मुंबई। आरआरआर की बंपर सक्सेस के बाद साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) अपकमिंग फिल्म देवरा के बाद सुपरस्टार केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील के साथ अगली फिल्म शुरू करेंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से ही खासा बज है। चर्चा है कि इस फिल्म के साथ ही निर्देशक प्रशांत नील एक बड़ी बॉलीवुड स्टार को फीमेल लीड के रोल में लेकर आने वाले हैं। खबरों में इसलीड रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम सामने आ रहा है। इससे पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और मृणाल ठाकुर का नाम भी इस रोल के लिए सामने आ रहा था।
ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो प्रशांत नील इस फिल्म के लिए ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के अपोजिट नजर आ सकती हैं। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के युद्ध के बैकड्रॉप पर होगी। अगर ऐसा हुआ तो ये यकीनन जूनियर एनटीआर और अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए बड़ी बात होगी।
इन फिल्मों में बिजी हैं प्रियंका चोपड़ा
अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आ रही हैं। इसके अलावा अदाकारा फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में भी व्यस्त हैं। जो एक्ट्रेस का एक बॉलीवुड प्रोजेक्ट है। साथ ही एक्ट्रेस हॉलीवुड फिल्म हेड ऑफ स्टेट में भी काम कर रही हैं।
यह भी पढ़े:आदिपुरुष के ट्रेलर में दिखा प्रभास का यह लुक, फैंस हैरान