-
Advertisement
कंगना और जावेद अख्तर के बीच हुई सुलह- ऐसे खत्म हुई वर्षों पुरानी कानूनी जंग
Kangana Ranaut Vs Javed Akhtar: हिमाचल से बीजेपी सांसद व बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ( Bollywood actress Kangana Ranaut) ने पिछले कई साल से दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर (Lyricist Javed Akhtar) के साथ अपनी लंबे समय से चली आ रही कानूनी लड़ाई को सुलझा लिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में जावेद अख्तर के साथ एक तस्वीर पोस्ट करके सभी को चौंका दिया है, साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मामला सुलझ गया है और अख्तर उनकी अगली फिल्म ( Film)के लिए गाना लिखने के लिए तैयार हो गए हैं। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा…..जावेद जी और मैंने मीडिएशन से अपने कानूनी मामले को सुलझा लिया है। मीडिएशन में जावेद जी बहुत दयालु रहे हैं, उन्होंने मेरी अगली फिल्म के लिए गाने लिखने पर भी सहमति जताई।

इससे पहले आज, एक्ट्रेस को मुंबई की एक अदालत के बाहर देखा गया। उन्होंने सूती गुलाबी साड़ी पहनी हुई थी। कुछ दिन पहले, मुंबई की एक अदालत ने कंगना के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने से पहले उन्हें ‘एक आखिरी मौका’ दिया था, क्योंकि वह अपने और अख्तर के बीच लंबे समय से चल रहे मानहानि के मामले (Defamation cases)को निपटाने के लिए कोर्ट में शामिल नहीं हुई थीं। कंगना ने कथित तौर पर बांद्रा कोर्ट को सूचित किया था कि वह संसद में भाग ले रही हैं, यही वजह है कि उनके लिए कोर्ट में पेश होना मुश्किल हो गया।
ये थी दोनों के बीच कानूनी लड़ाई की वजह
कंगना और जावेद के बीच कानूनी विवाद (Legal Dispute)मार्च 2016 में अख्तर के घर पर हुई एक मीटिंग से जुड़ा है। उस समय, कंगना और बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ईमेल से जुड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में थे, जो सार्वजनिक झगड़े में बदल गया था। कहा जाता है कि रोशन परिवार के करीबी अख्तर ने मीटिंग की व्यवस्था की और कंगना से ऋतिक से माफी मांगने का आग्रह किया। हालांकि एक्ट्रेस ने तुरंत जवाब नहीं दिया, लेकिन 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या (Sushant Singh Rajput’s suicide)के बाद, उन्होंने एक टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान 2016 की मीटिंग को याद किया। अख्तर ने उनकी टिप्पणी को अपमानजनक माना और बाद में उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई।
पंकज शर्मा
