-
Advertisement
कांग्रेस आज भी फूट डालो राज करो की नीति पर कर रही काम, किशन कपूर ने बोला हमला
ऊना। कांगड़ा चंबा क्षेत्र के सांसद व बीजेपी के वरिष्ठ नेता किशन कपूर (Kishan Kapoor) ने मंगलवार को ऊना (Una) में कहा कि कांग्रेस (Congress) आज भी फूट डालो राज करो की नीति पर काम कर रही है, जातिवाद को बढ़ावा देना कांग्रेस की पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, लेकिन जिस प्रकार उसको दलितों के साथ जोड़कर वोट बैंक की राजनीति की जा रही है, वह कांग्रेस की असलियत को दिखाता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) ने दलित वर्ग को हर मंच पर सम्मान दिया है और बीजेपी जातिगत राजनीति (Caste Politics) नहीं करती। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व बीजेपी नेतृत्व में देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के लिए दलित नेतृत्व का चयन कियाए हमें गर्व है कि आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के रूप में देश को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:दलित हत्याकांड: कांग्रेस ने किया बापू की प्रतिमा के सामने मौन प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
महंगाई पर बोलने वाली कांग्रेस अपने गिरबान में झांके
कांग्रेस द्वारा महंगाई को लेकर की जा रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए सांसद किशन कपूर ने कहा कि महंगाई को लेकर हो हल्ला करने वाली कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि किस प्रकार से कांग्रेस के शासनकाल में प्याज 100 से ऊपर बिका। उन्होंने कहा कि महंगाई को खत्म करने, गरीबी को खत्म करने के नारे लगाकर सत्ता में आने वाली कांग्रेस ने ना महंगाई खत्म की, ना ही गरीब को ऊपर उठाया, बस वोट (Vote) ही लिए। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से समय के साथ महंगाई बढ़ी है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर कंट्रोल करने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं और उसका परिणाम यह है कि महंगाई दर को बढ़ने नहीं दिया गया है।
कोरोना महामारी विश्वव्यापी
सांसद किशन कपूर ने कहा कि कोरोना संकट अपने आप में विश्वव्यापी है और यह महामारी है जिसका कोई पता नहीं लग रहा है, कौन सी लहर कब आएगी इसको लेकर कोई भी कुछ भी कह नहीं सकता है। ऐसे हालात में जहां देश की जनता ने पूरा सहयोग व समर्थन देश के नेतृत्व पीएम नरेंद्र मोदी को दिया। वही, देश में कोरोना संकट से निपटने के लिए बेहतरीन कार्य केंद्र सरकार व प्रदेश सरकारों के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के हाथ में सत्ता होती तो कोरोना काल में हालात खराब हो जाते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

