-
Advertisement
Breaking:कांगड़ा निवासी की दिल्ली में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत
कांगडा। हिमाचल के व्यक्ति की दिल्ली में रहस्यमयी परिस्थितियों (Mysterious Circumstances) में मौत हुई है। राजधानी में 33 वर्षीय सुरेश कुमार (Suresh Kumar) का मर्डर हुआ है या एक्सीडेंट पुलिस इसकी जांच कर रही है। सुरेश कुमार जिला कांगड़ा की नगरोटा बगवां (Nagrota Bagwan) तहसील के गांव रजियाणा (53 Miles) का रहने वाला था। सुरेश पुत्र रमेश चंद दिल्ली के उत्तम नगर (Uttam Nagar) में बिस्कुट बनाने वाली फैक्टरी में बीते आठ साल से काम करता था।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में दर्दनाक हादसाः पहले पति और बाद में पत्नी ने भी तोड़ा दम, तीन हुए घायल
वह वहीं पर नजदीक में ही क्वार्टर लेकर अकेला रहता था। परिजनों के मुताबिक बीते कल यानी मंगलवार को उसने छुट्टी की थी,शाम के वक्त वह नजदीक के किसी पार्क में गया था। रात करीब अढाई बजे परिजनों को दिल्ली पुलिस (Police) ने सुरेश कुमार की मौत की सूचना दी। उसके बाद परिवार में माहौल गमगीन हो गया। परिजन सुरेश का शव लेने दिल्ली (Delhi) रवाना हो गए। सुरेश के परिवार में उसकी पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं। जिनमें डेढ साल का बेटा व चार साल की बेटी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

