-
Advertisement
करण राणा और विद्या जार कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित
हमीरपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने हमीरपुर (Hamirpur) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहें पार्टी प्रत्याशी डॉ पुष्पेंद्र वर्मा (Dr. Pushpendra Verma) की शिकायत पर पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करने व विरोधी गतिविधियों गतिविधियों के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव करण राणा व विद्या जार (General Secretary Karan Rana and Vidya Jar) को आगामी छह साल के लिए तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
वहीं कांग्रेस की ओर से कहना है कि अनुशासनहीनता कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। जो पार्टी के विरुध कार्य करेगा उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
