-
Advertisement
समर्थकों से बोले Kaul Singh – इस्तीफे वापस लें, हाईकमान तक पहुंचाएंगे आपकी बात
मंडी। पिछले कई दिन से प्रदेश कांग्रेस (Congress) के बीच चल रही उठापटक, लंच डिप्लोमेसी, पत्र बम और इस्तीफों के बीच अब प्रदेश के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर (Kaul Singh Thakur) ने अपने समर्थकों से इस्तीफे वापस लेने का आह्वान किया है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरेगा। उनकी जो भी समस्या व मांगें हैं उसे कांग्रेस हाईकमान (High Command) तक वह पहुंचाएंगे।
यह भी पढ़ें: Congress होने चली दोफाड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष Kaul Singh के खिलाफ Mandi में Resolution हुआ पास
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि यह समय आपस में लड़ने का नहीं बल्कि बीजेपी (BJP) की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ने का है। उन्होंने कहा कि पिछले कल से उन्हें प्रदेश भर से पार्टी कार्यकर्ताओं के फोन आ रहे हैं और वह इस्तीफे देने की बात कह रहे हैं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से आह्वान किया है कि कोई भी इस तरह का कदम ना उठाए और जिन्होंने इस्तीफे दिए हैं वह अपने इस्तीफे वापस लें।

पारित प्रस्ताव कांग्रेस के नियमों के विपरित
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि आश्रय शर्मा (Aashray Sharma) ने 28 जून को मंडी में एक निजी आयोजन के नाम पर कांग्रेस के कई नेताओं व पदाधिकारियों को भोजन का निमंत्रण देकर बुलाया था। उस आयोजन में कांग्रेस नेताओं पर हद दर्जे की छींटाकशी की गई, उनके खिलाफ भाषण में तीखी टिप्पणियां की गई। कई कांग्रेसी पदाधिकारियों के खिलाफ के प्रस्ताव पास करने की बात भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता के दौरान की।
यह भी पढ़ें: Congress होने चली दोफाड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष Kaul Singh के खिलाफ Mandi में Resolution हुआ पास
उस प्रस्ताव को लेकर प्रदेश भर में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी नेताओं में आक्रोश पैदा हुआ है। कौल सिंह कहा कि जो प्रस्ताव पारित हुआ वह कांग्रेस के नियमों के विपरित था और उसे कोई नहीं मानेगा। बता दें कि इन दिनों हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष पद को लेकर शीत युद्ध चला हुआ है। कांग्रेस पूरी तरह से धड़ेबाजी में नजर आ रही है और अपने-अपने धड़े के नेता को सर्वे सर्वा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
यह भी पढ़ें: कौल के घर कांग्रेसियों के जमावड़े पर Shandil हल्के तल्ख, Parallel मीटिंग का संज्ञान

