-
Advertisement
Kavinder Gupta | Sukhvinder Singh Sukhu | Jai Ram Thakur |
शिमला। हिमाचल के नए राज्यपाल के तौर पर कविंद्र गुप्ता शपथ ग्रहण करने वाले हैं। बीती शाम जब वह शिमला स्थित लोकभवन पहुंचे तो सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने कैबिनेट सहयोगियों सहित मौजूद थे तो नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी बराबर चमक बिखेर रहे थे। इन सबके बीच राज्यसभा के लिए निर्विरोध नामित हुए अनुराग शर्मा भी वहां मौजूद थे। कविंद्र गुप्ता परिवार सहित लोकभवन पहुंचे तो कार से उतरते ही वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारी ने कविंद्र गुप्ता को सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू का परिचय दिया। सीएम सुक्खू ने उनका पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया।
