-
Advertisement
केसीसी बैंक ने 10 ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीनें की भेंट
धर्मशाला। कोरोना के इस संकटकाल में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (KCC Bank) ने फिर एक बार मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। आम जनता व स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना (Corona) संक्रमण से बचाव के लिए बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज ने सीएमओ कांगड़ा डॉक्टर गुरदर्शन गुप्ता को 10 स्वचालित (ऑटोमेटिक) सैनिटाइजर मशीनें व 50 लीटर सैनिटाइजर भेंट किया। सीएमओ कांगड़ा ने बैंक अध्यक्ष और बैंक प्रबंधन का संकट की इस घड़ी में इस तरह के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. राजीव भारद्वाज ने आगे भी ऐसे ही सहयोग का अपने बैंक का संकल्प दोहराया। बता दें कि कोरोना संकट की शुरूआत में ही कांगड़ा बैंक ने 51 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष व इसके कर्मियों ने 23.73 लाख रुपए का अंशदान एचपी कोविड फंड (Covid Fund) में किया था। इस मौके पर एमएस डॉ. राजेश गुलेरी के अलावा बैंक की ओर से निदेशक रंजीत सिंह राणा, प्रबंध निदेशक विनय कुमार व सहायक महाप्रबंधक नवनीत शर्मा भी मौजूद थे।
