-
Advertisement
केबीसी में महानायक अमिताभ बच्चन की बोलती बंद करने वाला यह बच्चा पहुंचा यहां
आनी। केबीसी (KBC) में महानायक अमिताभ बच्चन (megastar Amitabh Bachchan) की बोलती बंद करवाने वाले नटखट प्रतिभागी अरुणोदय शर्मा (Arunoday Sharma) शुक्रवार को अपने नैनिहाल निमंड पहुंच गए। यहां पर उनका व उनके माता-पिता का रिश्तेदारों सहित प्रियजनों तथा स्थानीय नगर पंचायत द्वारा पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत (Welcome) किया गया। अरुणोदय की छोटी उम्र में इस बड़ी उपलब्धि पर उनकी माता ममता पॉल और पिता जगदीश शर्मा गौरवान्वित महसूस करते हुए फूले नहीं समा रहे। अरुणोदय अपने नैनिहाल निरमंड (Nirmand) पहुंच कर बेहद खुश नजर आए और अपने भव्य स्वागत के लिए नगर पंचायत सहित रिश्तेदारों व आम लोगों का आभार जताया। नगर पंचायत निरमंड की अध्यक्ष ममता रानी व उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने अरुणोदय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, वहीं युवक मंडल निरमंड ने भी उन्हें सम्मानित किया । नाना देवेंद्र पाल शर्मा ने केबीसी में मिले मेडल (Medal) को पहनाकर अरुणोदय का माथा चूमा। अरुणोदय शर्मा ने इस मौके पर केबीसी में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट (Hot Sheet) पर हुई चिकनी चुपड़ी व ज्ञानबर्धक बातों व खेल की गरिमा को भी साझा किया। उन्होंने केबीसी की भांति ही निरमंड में भी लोगों को अपनी मीठी-मीठी बातों से मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने कहा कि मन यदि कुछ कर गुजरने की सच्ची लग्न व दृढ़ निश्चय हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। उन्होंने लोगों के समक्ष केबीसी में सुनाई पंक्तियों को भी साझा किया कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…
