-
Advertisement

यहां एक ही तरफ झुके हैं सभी पेड़, कोई नहीं जान पाया रहस्य
दुनियाभर में कई तरह के अजूबे हैं, जिनके बारे में जानकर हम दंग रह जाते हैं। आज हम एक ऐसे जंगल के बारे में बताएंगे, जो दुनिया के बाकी जंगलों से काफी अलग है। इस जंगल को दुनिया का सबसे रहस्यमय जंगल (Mysterious Forest) कहा जाता है। ये जंगल भयानक पेड़ों की वजह से नहीं बल्कि पेड़ों के झुके होने के कारण रहस्यमयी बना हुआ है।
ये भी पढ़ें-नहीं देखा होगा ऐसा रहस्यमयी कुआं, सिक्के डालने से पूरी होती है हर मनोकामना
हम बात कर रहे हैं पोलैंड के क्रूक्ड फॉरेस्ट (Crooked Forest) की। पोलैंड का ये जंगल नोवे सजारनोवो गांव के पास स्थित है। ये जंगल पौलेंड का काफी मशहूर जंगल है। ये जंगल अपने पेड़ों की वजह से काफी चर्चा में रहता है। इस जंगल के पेड़ों की खासियत है कि ये 90 डिग्री तक झुके हुए हैं। ये जंगल तीन से नौ फुट तक बढ़ने के बाद मुड़ते हैं, जो कि देखने में काफी रहस्यमयी लगते हैं।
बताया जाता है कि क्रकूड फॉरेस्ट में पेड़ द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत से पहले लगाए गए थे। कहा जाता है कि इन पेड़ों को साल 1930 में लगाया गया था। जंगल में लगे पेड़ों के झुकाव के कारण जंगल को क्रूक्ड फॉरेस्ट नाम दिया गया। इस जंगल में सभी पेड़ एक ही दिशा में मुड़े हुए हैं। ये झुके हुए पेड़ बेहद खूबसूरत लगते हैं।
ये भी पढ़ें-इस घाटी में जाने वाला नहीं आता वापस, कारण बना हुआ रहस्य
वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि इस जंगल में पेड़ों को लगाने के लिए किसी विशेष प्रकार का तकनीक का इस्तेमाल किया गया होगा। हालांकि, आज तक इसका रहस्य कोई नहीं जान पाया है। लोगों का कहना गुरुत्वाकर्षण के कारण ये पेड़ मुड़ जाते हैं। जबकि, कुछ लोगों इन पेड़ों के झुकने का कारण दूसरे ग्रहों से आए प्राणियों को मानते हैं। उनका कहना है कि इन पेड़ों को झुकाने में दूसरे ग्रहों से आए प्राणियों की अहम भूमिका है