-
Advertisement
शिमला के साईं मंदिर में चोरी: चांदी का सिंहासन ,छत्तर और मुकुट ले गए शातिर
Shimla Temple Theft: राजधानी शिमला में चोरों ने साईं मंदिर (Sai Temple Shimla)को अपना निशाना बनाया है। शातिरों ने सैंडल चक्कर स्थित साईं मंदिर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां से चोर चांदी का छतर, आशीर्वाद मुकुट और साईं कुर्सी के किनारों का सामान भी चुरा ले गए। हालांकि चोरी की ये वारदात सीसीटीवी (CCTV)में कैद हो गई है। इस संबंध में बालूगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बालूगंज थाने में दर्ज करवाया मामला
पुलिस के अनुसार, विनोद चांदला नाम के व्यक्ति ने पुलिस थाना बालूगंज में साईं मंदिर में चोरी (Theft in sai Temple) की शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 3 मार्च की रात करीब 12:50 बजे शातिरों ने मंदिर में प्रवेश किया और मंदिर से परिसर से लगभग 1 किलो चांदी के वजन से बनें साईं बाबा के सिंहासन को ले गए। चांदी का छतर, आशीर्वाद मुकुट और साईं कुर्सी के किनारों का सामान भी शातिर ले गए। शिकायत कर्ता ने पुलिस को बताया कि चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। शातिरों ने अपने मुंह पूरी तरह ढक रखे थे।जिसके चलते उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा। पुलिस ने बालूगंज थाना में मामला दर्ज कर दिया है। अब पुलिस मंदिर परिसर व मंदिर के रास्ते में अन्य जगह पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
संजू चौधरी
