-
Advertisement
ये हैं ऐसी कुछ बातें जिन पर यकीन करना है मुश्किल, हो जाएंगे हैरान
दुनिया बहुत सी अजीबो-गरीब चीजें होती हैं। वहीं, कुछ ऐसी बातें भी होती हैं, जिन पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल होता है। जैसे, अपनी सुंदरता से सबको मोह लेने वाली तितली स्वाद का मजा अपने पैरों से ले पाती है। वहीं, दुनिया के सबसे बड़े पक्षी शुतुरमुर्ग की आंख उसके दिमाग से भी बड़ी होती है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बताएंगे जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल है, लेकिन ये बातें सच हैं।
यह भी पढ़ें-दुनिया के 10 सबसे बड़े मंदिर, अद्भुत वास्तुशिल्प को देखकर रह जाएंगे हैरान
आज हम आपको ऐसे ही कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। रिसर्च के अनुसार, इंसानी आंख इतनी ज्यादा सेंसिटिव होती है की अगर धरती को चपटा कर दिया जाए तो 20 किलोमीटर दूर जल रही कैंडल की रोशनी भी देखी जा सकती है। इसी तरह से कई दूसरे फैक्ट हैं, जिनके बारे में शायद आप सबने न सुना हो। तो आइए जानते हैं ऐसी कुछ रोचक बातें-
इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन ये सच है के भूकंप (Earthquake) आने से पहले पशु और पक्षियों को पता चल जाता है। वहीं, जोंकों (Leeches) के शरीर में 32 दिमाग होते हैं। इसके अलावा समुद्र किनारे जितने रेत के कण है उससे अधिक हमारे ब्रह्मांड (Universe) में तारे हैं। कागज की एक सिंगल शीट (Single Sheet) से चांद तक की दूरी तय की जा सकती है। चांदी (Silver) के गिलास में पानी पीने से गुस्सा कम आता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, एक इंसान का आकार केले (Banana) के आधे भाग के जितना होता है। इसके अलावा मनुष्य के दिमाग में लगभग 30 लाख अरब तंत्र कोशिकाएं मौजूद होती हैं। इसमें मौजूद हर कोशिका अपने संचालन के लिए वोल्टेज का दसवां हिस्सा इस्तेमाल करती है। इंसानी शरीर में इतनी रक्त कोशिकाएं होती है, कि इससे धरती को 12 बार लपेटा जा सकता है। वहीं, दम घुटने के कारण व्यक्ति की मौत हो जाती है यह बात सभी जानते हैं, लेकिन अगर आप खुद अपनी सांस रोकते हैं तो आपको कुछ नहीं होगा।
गौरतलब है कि एक इंसान के कान में मौजूद श्रवण यंत्रिका की लंबाई लगभग तीन चौथाई इंच है, लेकिन इसमें 30 हजार विद्युत सर्किट समाए हुए हैं। इंसान के कान इतने संवेदनशील होते हैं कि यह 12 प्रकार के विभिन्न स्वरों के अंतर को पहचान सकते हैं। जबकि, मनुष्य की आंखें एक साथ 15 लाख संदेश इकट्ठा करती हैं। अगर हम इसकी नकल तकनीकी यंत्र द्वारा करना चाहें तो हमें 25000 टीवी ट्रांसमीटरों एवं रिसिवरों की आवश्कता होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page