इतना आसान नहीं बर्फीली वादियों में जीवन, ये हैं भारत की सबसे ठंडे इलाके

उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में महीनों तक बर्फ से ढकी रहती हैं वादियां

इतना आसान नहीं बर्फीली वादियों में जीवन, ये हैं भारत की सबसे ठंडे इलाके

- Advertisement -

नई दिल्ली। सर्दियों के दिनों में प्राकृतिक सौंदर्य से सराबोर भारत की खूबसूरती और बढ़ जाती है। उत्तर भारत (North India) में दिसंबर से मार्च के महीनों में हाड़ जमा देने वाली ठंड पड़ती है। इन क्षेत्रों सर्द हवाओं के प्रकोप से तापमान शून्य से नीचे लुढ़क जाता है। वहीं, उत्तर-पूर्वी राज्यों की ऊंची-ऊंची वादियां बर्फ की चादर ओढ़ लेती है। दूर से खूबसूरत दिखने वाली इन वादियों में रहने वाले लोगों का जीवन सर्दियों के दिनों में कठिनाई से भरा रहता है। आइए आपको भारत के सबसे सर्द जगहों के बारे में बताते हैं।


यह भी पढ़ें:- #HPWeather: बर्फ से सफेद हुए पहाड़, निचले इलाकों में शीतलहर

लद्दाखः लद्दाख में करीब 2,70,000 लोग तिब्बती संस्कृति (Tibtian Culture) को फॉलो करते हैं। जनवरी के मौसम में यहां का औसत तापमान लगभग -12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और उच्चतम तापमान -2 डिग्री पहुंच जाता है। लद्दाख की खूबसूरती दुनियाभर में विख्यात है, हर साल यहां पर्यटकों की खूब आमद रहती है, लेकिन आपको ठंड से बचने के लिए यहां सिर्फ गर्मी के मौसम में ही जाना उचित है। सर्दियों में भारी बर्फबारी और -35 डिग्री टेंपरेचर किसी के लिए भी मुसीबत बन सकता है।

सियाचिन ग्लेशियरः सियाचिन ग्लेशियर (Siachen Glacier) भारत की सबसे ठंडी जगह है। इस जगह का तापमान जनवरी में -50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। भारत-पाकिस्तान के सैनिक करीब 5,753 मीटर ऊंचाई की पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर पर ठंड का सामना करते हुए यहां तैनात रहते हैं। ठंड के चलते इस जगह पर हालात ये हो जाते हैं कि अंडे और टमाटर को हथौड़ी से तोड़ना पड़ता है। विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से इस जगह पर हजारों सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं।

मनालीः भारत की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन (Tourist Destination) में से एक मनाली हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है. मनोरम दृश्य और टूरिस्ट को मजेदार एक्टिविटीज करवाना इस जगह की खासियत हैं। हाइकिंग, रिवर राफ्टिंग और ट्रैकिंग का शौक रखने वाले यहां जरूर आते हैं। गर्मियों के दिनों में ये जगह गर्म ही रहती है, लेकिन सर्दियां आते ही यहां तापमान -10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जाता है। बर्फीली वादियों से ढकी मनाली में हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं।

मुंसियारीः प्रकृति प्रेमियों को ये जगह खासी पसंद आती है। उत्तराखंड (Uttarakhand) के पिथोरगढ़ जिले में समुद्र तल से 2,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मुंसियारी में मौसम पूरे साल ठंडा और शुष्क बना रहता है। पक्षियों की दुर्लभ प्रजाति, बर्फ से ढके पहाड़ और बर्फीली झीलें मुंसियारी की पहचान बन गई हैं। यहां तापमान करीब -10 डिग्री सेल्सियत तक लुढ़क जाता है।

करगिलः ये जगह दुनिया के सबसे ठंडे इलाके के रूप में पहचानी जाती है।3,325 मीटर की ऊंचाई पर स्थित करगिल(Kargil) भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर है। साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए करगिल युद्ध(Kargil War) के अलावा ये जगह कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के लिए भी विख्यात है। सर्दियों में इस जगह का तापमान -23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

 

लाचेन और थांगु घाटीः लाचुन और थांगु घाटी एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट(Tourist Spot) भी माना जाता है। सिक्किम के उत्तरी भाग में करीब 2,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस जगह का जनवरी में औसत तापमान -10 से -15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस जगह पर पूरे साल तापमान करीब जीरो डिग्री पर रहता है। भारी बर्फबारी (Snow fall) की वजह से घाटी में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ती है।

 

सेला पासः ये जगह ‘आइसबॉक्स ऑफ इंडिया’ के नाम से विख्यात है। समुद्र तल से करीब 4,400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सेला पास करीब-करीब पूरे साल बर्फ (Snow) की एक पलती सी चादर ओढ़े रहता है। इस जगह का तापमान करीब -15 डिग्री तक चला जाता है। यहां सालभर ठंडी हवाओं और हिमस्खलन का दौर चलता रहता है।

सोनमर्गः भारत की ये जगह सोनमर्ग एक खास समर डेस्टिनेशन के रूप में प्रचलित है। सर्दियों में यहां ठंड काफी बढ़ जाती है और तापमान करीब -6 डिग्री सेल्सियस पुहंच जाता है। सोनमर्ग बर्फ से ढके कई पहाड़ों और बर्फीली झीलों से घिरा हुआ है। ये कश्मीर की उन जगहों में शुमार है, जहां पूरे साल टूरिस्ट (Tourist) का तांता लगा रहता है।

तवांगः अरुणाचल प्रदेश का तवांग भी भारत की सबसे ठंडी जगहों में शुमार है। सर्दी के मौसम में इस जगह का तापमान -15 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। सर्दियों में स्नो फॉल और हिमस्खलन के चलते इस ऑफबीट टूरिस्ट डेस्टिनेशन(Offbeat Tourist Destination) में गिना जाता है। ये भारत की सबसे खतरनाक और ठंडी जगहों में से एक है।

केलांगः हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति (Lahual Spiti) के केलांग में इन दिनों सर्दी का प्रकोप चरम पर पहुंच जाता है। लेह मेन रोड पर करीब 40 किलमीटर के दायरे में फैले का तापमान -2 डिग्री तक लुढ़क जाता है। बाइक राइडर्स और कोल्ड डेस्टिनेशन का दीदार करने वालों के लिए ये जगह काफी शानदार है। केलांग हिमाचल प्रदेश के खास टूरिस्ट स्पॉट में से एक है।

हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस Link पर Click करें… 

- Advertisement -

Tags: | तिब्बती संस्कृति | लद्दाख | Cold places | state news | natural beauty | abhi abhi | cool places | HP live | Tibetan culture | Manali | keylong | Himachal News | प्राकृतिक सौंदर्य | latest news | siachen glacier | ladakh | tourist spots | kargil | टूरिस्ट स्पॉट | winter season | ठंडी जगहें
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है