-
Advertisement
OK नहीं है कोई शब्द, सच जानकर हो जाएंगे हैरान, पढ़ें रोचक फैक्ट्स
अक्सर हम किसी भी बात पर सहमति जताने के लिए ओके (OK) शब्द का इस्तेमाल करते हैं। बातचीत के दौरान आमतौर पर ओके का इस्तेमाल किया जात है। हमारे लिए ओके अपने आप में एक शब्द है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ओके कोई शब्द नहीं है। यकीन कर पाना मुश्किल है, लेकिन ये सच है कि ओके कोई शब्द नहीं है।
यह भी पढ़ें- ये जगह बनीं सबसे ज्यादा पसंदीदा डेस्टिनेशन, जानिए क्या है खासियत
दरअसल, ओके एक ग्रीक शब्द का शॉर्ट फॉर्म है। ओके की फुलफॉर्म औला काला (Olla Kalla) है, जिसका अंग्रेजी में मतलब आल कोरेक्ट यानी सब सही होता है। जानकारी के अनुसार, औला काला शब्द की उत्पत्ति 183 साल पहले अमेरिकी पत्रकार चार्ल्स गोर्डोन ग्रीन के ऑफिस से हुई थी। चार्ल्स गोर्डोन अक्सर किसी शब्द की जगह प्लेफुल एबरेविएशंस का इस्तेमाल करते थे।
बता दें कि ओके का पहली बार इस्तेमाल “Oll Korrect” के एबरेविएशन के तौर पर किया गया था। वहीं, साल 1839 में ये बोस्टन मॉर्निंग पोस्ट में छपा था। इसके बाद OW जैसे शब्द भी इस्तेमाल में आने लगे। ओडब्लयू का मतलब “oll wright” या “All Right” होता था। इसके बाद साल 1840 में अमेरिकी राष्ट्रपति मार्टिन वैन बुरेन के री- इलेक्शन कैंपेन में भी ओके शब्द का इस्तेमाल किया गया। वैन बुरेन का निकनेम ओल्ड किंडरहुक था, जिसके चलते उनके समर्थकों ने चुनाव प्रचार में ओके शब्द का इस्तेमाल किया। फिर इसके बाद ये शब्द पूरी दुनिया में प्रचलित हो गया।
