-
Advertisement

भाग्य से जुड़ें होते हैं बर्थ मार्क्स, यहां जानिए इनका अर्थ और महत्व
दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिनके शरीर पर बर्थ मार्क्स (Birthmarks) होते हैं। कुछ लोगों के शरीर पर बने बर्थ मार्क्स समय के साथ-साथ बड़े होते जाते हैं। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो इन बर्थ मार्क्स को अनावश्यक मानते हैं। हालांकि, इन बर्थ मार्क्स का संबंध व्यक्ति के भाग्य से जुड़ा हुआ होता है। आज हम आपको कुछ शुभ-अशुभ बर्थ मार्क्स के बारे में बताएंगे।
यह भी पढ़ें:ड्राइंग रूम में रखें ऐसी मछलियों वाला एक्वेरियम, आएगी पॉजिटिव एनर्जी
सामुद्रिक शास्त्र (Oceanography) के अनुसार, बर्थ मार्क्स से व्यक्ति के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। शरीर के हिस्सों पर बने बर्थ मार्क इंसान के गुड लक और बैड लक के बारे में बताते हैं। कहा जाता है कि अगर किसी इंसान के पेट (Stomach) पर बर्थ मार्क हो तो ऐसे लोग लालची और मतलबी स्वभाव के होते हैं। जिस कारण ऐसे लोगों के दोस्त भी बहुत कम होते हैं।
वहीं, अगर किसी व्यक्ति के माथे (Forehead) पर बर्थ मार्क हो तो, ऐसे लोग बहुत रोमांटिक होते हैं। माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के माथे के दाईं ओर बर्थ मार्क हो तो ऐसे लोग बुद्धिमानी कहलाते हैं। जबकि, जिन लोगों के माथे पर बाईं ओर बर्थ मार्क हो तो ऐसे लोग बहुत खर्चीले होते हैं। कहा जाता है कि जिन लोगों के बाएं गाल (Cheek) पर बर्थ मार्क होता है, ऐसे लोग जीवन में हमेशा ही परेशानियों से घिरे रहते हैं। जबकि, जिन लोगों के दाएं गाल पर बर्थ मार्क होते है, ऐसे लोग बेहद मेहनती स्वभाव के होते हैं।
इसके अलावा जिन लोगों के हाथों (Hands) और उंगलियों (Fingers) पर बर्थ मार्क होते हैं, ऐसे लोग अपने परिवार के प्रति समर्पित होते हैं। माना जाता है कि जिन लोगों की उंगलियों पर बर्थ मार्क होते हैं ऐसे लोग आत्मनिर्भर होते हैं। साथ ही ऐसे लोग किसी भी बंधन से खुद को स्वतंत्र रखते हैं। यानी किसी भी काम के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहते हैं।