- Advertisement -
आखिर कौन नहीं चाहता कि घर में सुख-समृद्धि ना हो। इसके लिए हर कोई भरपूर प्रयास भी करता है। इसके बावजूद घर में सुख-शांति ना आए तो समझ लीजिए कि आपके कर्म, भाग्य, वास्तु दोष और कुंडली के ग्रह इसमें बाधा बन रहे हैं और आप अशांति का सामना करने को मजबूर हैं। इस नेगेटिव सिचुएशन से उबरने के लिए चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई (Feng Shui) में कुछ कारगर उपाय बताए गए हैं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति आने लगती है।
फेंगशुई में फिश एक्वेरियम (Fish Aquarium) को विशेष माना जाता है। मान्यता है कि मछली समृद्धि के द्वार खोल सकती है इसलिए अपने घर में फिश एक्वेरियम रखना बहुत लाभदायक माना जाता है। साथ में फेंगशुई में बताया गया है कि इसमें मछलियों की संख्या 9 होनी चाहिए, जिसमें आठ मछलियों का रंग काला होना चाहिए और एक मछली का रंग सुनहरा होना चाहिए। मछलियों के इस कांबिनेशन को बहुत ज्यादा शुद्ध माना जाता है।
फेंगशुई के अनुसार, इस एक्वेरियम को घर के ड्राइंग रूम में उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। वहीं, अगर ऐसा संभव ना हो तो इसे घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा आती है और जीवन में समस्याएं भी कम हो जाती हैं।
- Advertisement -