-
Advertisement
नवरात्र व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं, यहां पढ़े पूरी डिटेल
Navratri 2026: शारदीय नवरात्र शुरू होने वाले है। मां दुर्गा (Maa Durga) के साधकों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। नौ दिन तक मां के सभी रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। जिससे साधक के घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। मां के भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्र व्रत (Navratri Vrat) भी करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई भक्त तो नवरात्र के पूरे नौ दिन तक व्रत करते हैं। कई श्रद्धालु तो निर्जला व्रत भी करते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे जिन्हें अपनाकर आप हेल्दी तरीके से व्रत कर सकते हैं।
व्रत के दौरान चाय-कॉफी न पिएं
कई लोगों को चाय-कॉफी पीने की आदत होती हैं उनका मानना है कि चाय पीने से थकान कम हो जाती है। लेकिन अगर आप व्रत कर रहें हैं तो चाय-कॉफी (Tea- Coffee) से परहेज करें। ज्यादा चाय पीने से गैस की समस्या उत्पन्न हो सकती है और डिहाइड्रेशन की समस्या भी। व्रत के दौरान आप नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी, जूस, मिल्क शेक, सादा पानी और छाछ पी सकते हैं।
व्रत के दौरान खाएं ये फल
अगर आप नवरात्र के दौरान फल (Fruit) खाते हैं तो मौसमी फलों के अलावा केला, नारियल और सेब को अपने व्रत डाइट (Vrat Diet) में शामिल करें।
उबले आलू, कच्चा और पका हुआ सीताफल, गाजर, खीरा, नींबू, लौकी, पालक और टमाटर का सेवन भी व्रत के दौरान किया जा सकता है।
चुकंदर, टमाटर और खीरा का सलाद भी व्रत में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
आप दही को चीनी के साथ खा सकते हैं। साथ ही आप पनीर, मक्खन और खोया भी खा सकते हैं।
व्रत के दौरान तली हुई चीजें ना खाएं। ऐसी चीजें अधिक खाने से ब्लोटिंग की परेशानी हो सकती है।
