-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2022/05/kuldeep-rathore.jpg)
राहुल गांधी से मिले कुलदीप राठौर, हिमाचल की राजनीति पर हुई अहम चर्चा
नई दिल्ली/शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore)ने सोमवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)से शिष्टाचार भेंट की।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता की जिम्मेवारी मिलने के बाद राहुल गांधी से उनकी यह पहली आधिकारिक मुलाकात थी। राहुल गांधी ने राठौर को नई जिम्मेवारी मिलने पर बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अध्यक्ष के तौर उनके कार्यों की प्रशंसा की।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने फूंका खालिस्तान का झंडा, किया प्रदर्शन; विक्रमादित्य बोले- NIA से करवाएं जांच
इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कुलदीप राठौर से हिमाचल की राजनीति पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने काफी देर तक देश प्रदेश की राजनीति पर बातें की। राठौर ने इस दौरान राहुल गांधी को प्रदेश की राजनीति से अवगत करवाते हुए उन्हें प्रदेश में सगंठन के पूर्व में किये गए सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पार्टी के कई महत्वपूर्ण मुद्दों से भी राहुल गांधी को अवगत करवाया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल विशेष तौर पर साथ थे।
कुलदीप राठौर ने हिमाचल में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले और धर्मशाला के तपोवन विधानसभा के गेट के बाहर खालिस्तान के झंडे लगाए जाने बारे भी राहुल गांधी को जानकारी दी। वहीं उन्होंने इस पर कांग्रेस की हिमाचल में क्या प्रतिक्रिया है इसको लेकर भी राहुल गांधी को अपडेट करवाया।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के कड़े तेवर, कहा- पार्टी की छवि खराब करने वालों को नहीं बर्दाश्त करेगी कांग्रेस
बता दें कि कुलदीप राठौर को अखिल भारतीय कांग्रेस दल का प्रवक्ता बनाया गया है। उन्हें नया कार्यभार मिलने के बाद राहुल गांधी से उनकी ये पहली मुलाकात है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…