-
Advertisement
हिमाचलः कुल्लू पुलिस ने डेढ़ किलो चरस के साथ पकड़ा नेपाली
हिमाचल में नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस दिन-रात एक करके तस्करों पर नकेल कसने का प्रयास कर रही है। इसी बीच कुल्लू पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से एक किलो 534 ग्राम चरस पकड़ी है। चरस के साथ नेपाली मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि कुल्लू पुलिस की टीम गत रात रामशिला, त्राम्बली, पुइद, बंदल, चनसारी व रोगी क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुइद के पास पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। पुलिस ने जब शक के आधार पर उस व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक किलो 534 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान मंगल चंद (41) इन्द्र सिं ह निवासी नेपाल के रूप में हुई है, वह मिस्त्री का काम करता है और तेगुबेहड़ खोखन में किराये के कमरे में रह रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया आरोपी से कड़ी पूछताछ की जाएगी। नशा तस्करी के मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की ओर से विशेष टीमें बनाकर तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

