-
Advertisement
चंडीगढ़ -मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड, वाहनों की आवाजाही हुई बंद
Last Updated on July 12, 2021 by saroj patrwal
मंडी। पूरे प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है, मंडी जिला में बारिश के कारण कई सड़क मार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं। चंडीगढ़ -मनाली नेशनल हाईवे ( Chandigarh – Manali National Highway) 7 मील पंडोह के समीप लैंडस्लाइड होने के चलते संपर्क मार्ग बंद हो गया है, वहीं कुल्लू जाने के लिए अतिरिक्त संपर्क मार्ग वाया कटौला बजौरा भी कांडी के समीप लैंडस्लाइड ( Landslide)होने से बंद हो गया है। कुल्लू जाने के लिए दोनों रास्ते बंद हो चुके हैं।
ये भी पढ़ेः शाहपुर की बोह घाटी में भूस्खलन की चपेट में आए 6 घर- एक शव मिला , 12 लापता
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ( SP Mandi Shalini Agnihotri) ने कहा कि कांडी में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से कटौला- कुल्लू वाया बजौरा संपर्क मार्ग जिला प्रशासन ने अस्थाई तौर पर बंद है। वहीं एनएच 21 पर तीन जगह लैंडस्लाइड होने चंडीगढ़-मनाली भी अवरुद्ध हो गया है। शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि कटौला- कुल्लू वाया बजौरा संपर्क मार्ग शहर के खलियार से स्थानीय लोगों के लिए खुला रखा गया है। संपर्क मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनरी लगा दी गई है, उन्होंने कहा कि जल्द ही संपर्क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने कुल्लू मनाली जाने वाले वाहन चालकों से भूस्खलन के बढ़ते खतरे को देखते हुए रात के समय इन मार्गों से ना जाने की अपील की है। बता दें कि पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, जिससे कई संपर्क मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group