-
Advertisement
हिमाचल में लैंडस्लाइडः शिमला-सोलन एनएच-5 बाधित, जेसीबी आई मलबे की चपेट में
Last Updated on August 10, 2021 by Sintu Kumar
सोलन। हिमाचल प्रदेश में मानसून का मौसम कई परेशानियां लेकर आया है। जगह- जगह पर पहाड़ दरक रहे हैं और सड़कें टूट रही है। आज सुबह शिमला- सोलन एनएच-5 ( Shimla- Solan NH-5) लैंडस्लाइड ( landslide) की वजह से एक बार फिर यातायात के लिए बाधित हो गया। वाकनाघाट से सोलन की तरफ जाते हुए क्यारीबंगला के पास पहाड़ी दरक गई और यहां पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। एक जेसीबी ( JCB) भी मलबे की चपेट में आई है। मार्ग बहाल करने के लिए मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल सीएम के हेलीकॉप्टर की हुई आपात लैंडिंग, बिलासपुर डीसी की गाड़ी से शिमला रवाना
शिमला- सोलन एनएच-5 पर क्यारीबंगला के पास आज सुबह करीब 8:20 बजे पहाड़ी दरकनी शुरू हो गई थी। इसके बाद जिस कारण मलबे की चपेट में सड़क पर खड़ी जेसीबी मशीन भी आ गई है। यहां पर एनएच को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया और करीब आधे घंटे में ही यातायात सुचारू कर दिया गया। लेकिन अभी भी रुक रुक कर भूस्खलन का सिलसिला जारी है। ऐसे में यहां से गुजर रहे वाहन चालक भी सहमे हुए हैं। इससे पहले भी NH-5 पर कई बार पहाड़ी दरकने के मामले सामने आ चुके हैं। परवाणू से शिमला तक चले फोरलेन कार्य में बरसात के दिनों में पहाड़ी दरकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि, प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बरसात के दिनों में पहाड़ी अगर दरकती है तो उसे तुरंत खोला जाएं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page