-
Advertisement
प्लेन की अंतिम ख्वाहिश ने सबको हैरत में डाला, #Video में देखें असल में क्या है मामला
उम्र पूरी होते ही किसी इंसान की तो अंतिम ख्वाहिश हो सकती है,लेकिन कोई मशीन भी ऐसी ही इच्छा रखती हो तो उसे क्या कहेंगे… यहां बात हो रही है एक विमान यानी प्लेन (Plane) की। इसी प्लने की आखिरी ख्वाहिश कैसे पूरी हुई, इसे तो आप वीडियो में खुद देख सकते हैं। प्लेन के आखिरी बार उडने (Last Flight) के इस वीडियो को खूब सराहना मिली है। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि मियामी एक्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर कैसे एक छोटे प्लेन को कबाड़ (Junked) में डालने से पहले क्रेन की मदद से उड़ाया गया।
https://twitter.com/Combat_learjet/status/1341545501347483649
वीडियो किसी इंसान की आखिरी ख्वाहिश पूरी होने का अहसास दिला रहा है और इसे देखकर यूजर इतने भावुक हो गए हैं कि इसे लगातार शेयर कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर वाइस एविएटर (Vice Aviator) नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। अकाउंट को डेनिअल गोंजालेज (Daniel Gonzalez) मैनेज करते हैं। वीडियो में देखा सकता है कि मियामी एक्जीक्यूटिव एयरपोर्ट (Miami Executive Airport) पर कैसे एक छोटे प्लेन को कबाड़ (स्क्रेपयार्ड) में डालने से पहले क्रेन (Crane) की मदद से उड़ाया गया।
https://twitter.com/25bravofox3/status/1341575820020645890
डेनिएल ने पोस्ट के साथ लिखा है कि ये वीडियो ओरिजनल तौर पर उनके एक दोस्त ने फेसबुक पर डाला था, लेकिन इसने उनको इतना भावुक कर डाला कि वो इसे शेयर करने से खुद को रोक ना सके। डेनियल ने उस अनुभव को साझा किया है जिसके तहत आखिरी बार इस प्लेन को क्रेन की मदद से उड़ाया गया और उसके बाद उसे स्क्रेप में डाल दिया गया। यह प्लेन की आखिरी उड़ान थी जो यात्रियों के बजाए प्लेन के लिए ही थी।
