-
Advertisement

लाहुल स्पीति में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त, मनाली-लेह मार्ग पर आवाजाही बंद
हिमाचल प्रदेश के दुर्गम इलाकों में मई माह में जमकर बर्फबारी हुई है। जनजातीय जिला लाहुल स्पीति (Tribal District Lahul Spiti)के समूचे क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी (fresh snowfall) जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है जिसके कारण मनाली- लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हुई है।

लाहुल स्पीति के समूचे क्षेत्र में 5 ईंच से लेकर 1 फुट ताजा बर्फबारी हुई है। जिसके चलते परिवहन निगम के 25 रूटों पर आवाजाही बंद होने से लोगों को यातायात के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट हुई है। लाहुल स्पीति में भारी बर्फबारी बारिश के कारण किसानों की फसल बिजाई का कार्य प्रभावित हुआ है।

आरएम केलांग अंशित शर्मा ने बताया कि लाहुल स्पीति में ताजा बर्फबारी से सड़कें फिसलन भरी हुई है, जिसके चलते 25 लोकल रूटों पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए परिवहन निगम ने आवाजाही बंद रखी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के लॉग रूटों को मनाली से ऑपरेट किया जा रहा है। सड़कों से बर्फ हटाने के बाद आवाजाही को बहाल किया जाएगा।वहीं प्रशासन की तरफ से अटल टनल रोहतांग और लाहुल के लिए फोर बाई फोर वाहनों की आजावाही रूचारू रूप से चल रही है जबकि बाकी साधारण वाहनों की आवाजाही पर फिलहाल रोक लगाई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group