-
Advertisement
Liv In Partner | M#urder Case | Himachal |
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक रंजीत सिंह लाहुल-स्पीति का रहने वाला था, जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहलमा में चपरासी के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने इस मामले में मृतक की लिव.इन पार्टनर को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया है। रंजीत सिंह पिछले करीब 5 वर्षों से पतलीकूहल की एक महिला के साथ लिव.इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घटना की रात 9 मार्च को रंजीत महिला के कमरे पर गया था, जहां दोनों में किसी बात को लेकर तीखी बहस और झगड़ा हुआ। 10 मार्च को उसी महिला ने पुलिस को सूचना दी कि रंजीत सोकर नहीं उठ रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां रंजीत का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में मृतक के गले, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट और खरोंच के निशान पाए गए। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में महिला के साथ रंजीत के संबंधों की पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
