-
Advertisement
LPG Gas Crisis | Domestic Cylinders | BBN-Himachal |
हिमाचल के औद्योगिक एरिया बीबीएन सहित आसपास के क्षेत्रों में एलपीजी गैस का संकट गहरा गया है। व्यावसायिक सिलेंडरों की रिफिलिंग बंद होने के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडरों के भी मनमाने दाम मांगे जा रहे हैं। क्षेत्र के होटल कारोबारियों, ढाबा संचालकों और उद्योगों के कैंटीन संचालकों ने केंद्र व प्रदेश सरकार से इसकी शिकायत की है। जिसमें बताया गया है कि घरेलू सिलेंडर बाजार में 4000 से 5000 रुपये तक बेचा जा रहा हैए जबकि इसकी वास्तविक कीमत लगभग 1015 रुपये है। चार दिन से व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप होने के कारण अधिकांश होटलों, ढाबों और उद्योगों की कैंटीन में गैस का स्टाक लगभग समाप्त हो चुका है। ऐसे में मजबूरी में कारोबारी घरेलू सिलेंडर खरीदने के लिए अधिक कीमत देने को तैयार हो रहे हैं। कई उद्योगों की कैंटीनों में भोजन तैयार न होने के कारण कर्मचारियों को भूखे भी रहना पड़ा। कई होटलों और ढाबों में भी मेहमानों को खाना न मिलने की बात सामने आई है।
