-
Advertisement
हिमाचल: सिरमौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चरस की खेप समेत आरोपी गिरफ्तार
नाहन। हिमाचल पुलिस काले कारोबार के खिलाफ लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में प्रदेश की सिरमौर पुलिस ने गश्त के दौरान के व्यक्ति से चरस बरामद की है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः कुल्लू पुलिस ने डेढ़ किलो चरस के साथ पकड़ा नेपाली
जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई नाहन की टीम गश्त के दौरान नौहराधार में मौजूद थी। इसी बीच टीम को चरस की तस्करी को लेकर गुप्त सूचना मिली। एसआईयू टीम ने सूचना के आधार पर हरिपुरधार सड़क पर नौहराधार की तरफ से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका। इसी दौरान टीम को उक्त व्यक्ति से 1 किलो 587 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की उम्र 40 वर्षीय है और आरोपी जिला शिमला के जुईनल गांव का रहने वाला है। मामले की पुष्टि करते हुए जिला के एसपी ओमापति जमवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संगड़ाह पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



