-
Advertisement
उसे रोकने के लिए लोग चिल्लाते रह गए और धौलाकुआं खड्ड में बह गया शख्स
पांवटा साहिब। यहां धौलाकुआं में उफनते बरसाती खड्ड (Flooded Rivulet) में सोमवार को एक शख्स बह गया। नदी में बहते व्यक्ति की वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वारयल (Viral) हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग चिल्ला रहे हैं, लेकिन इस शख्स पर कोई असर नहीं हुआ। हो सकता है कि उफान पर आए खड्ड के शोर के बीच उसे लोगों की आवाज नहीं सुनाई दी। ये शख्स नदी में आगे बढ़ता गया और देखते ही देखते तेज धारा में (Flown Away) समा गया।
यह भी पढ़े:हिमाचल: आफत की बारिश से राहत नहीं, अगले 24 घंटे में 4 जिलों में रेड अलर्ट
बताया जा रहा है कि धौलाकुआं में एक संस्थान के भवन निर्माण में बिहार के पांच कामगार कार्यरत (Bihari Labor) हैं। इन कामगारों ने माजरा पुलिस टीम को अपने एक साथी प्रकाश पुत्र ज्ञान चंद के लापता होने की सूचना दी है। थाना प्रभारी माजरा प्रताप सिंह ने कहा कि बरसाती खड्ड में सर्च अभियान जारी है। बिहार के मजदूरों ने अपने एक साथी प्रकाश के गायब होने की सूचना दी है।
