-
Advertisement
हिमाचल: चूड़धार यात्रा पर गई उतराखंड की महिला लापता, पुलिस टीम तलाश में जुटी
Last Updated on May 14, 2022 by Vishal Rana
चौपाल। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार की यात्रा (Churdhar Yatra) पर निकली उत्तराखंड (Uttarakhand) की 58 वर्षीय महिला लापता हो गई है। महिला दो दिन पहले अपने परिवार के साथ चूड़धार स्थित देवता शिरगुल महाराज तथा शंकर भगवान के दर्शनों के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि वापस लौटते समय महिला अकेले ही आगे निकल गई और रास्ता भटक गई। वहीं महिला के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लापता (Missing) की तलाश के लिए टीमें भेज दी हैं।
यह भी पढ़ें:मुंडका अग्निकांड: मामले में मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश, 29 लोग हैं लापता
मिली जानकारी के अनुसार जानकी देवी पत्नी केसर सिंह निवासी कालसी (चकराता) उत्तराखंड 12 मई को अपने परिवार के साथ चूड़धार यात्रा पर निकली थी। चूड़धार में दर्शनों के बाद परिवार शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वापस लौट रहा था। इसी दौरान चूड़धार के नजदीक कालाबाग में महिला अपने परिवार के सदस्यों से आगे निकल गई और रास्ता भटक गई। परिजनों ने सोचा कि महिला आगे निकल गई है, लेकिन महिला जानकी का परिवार जब चूड़धार की तलहटी पर मंडाह लानी पहुंचा तो उन्हें वह कहीं भी नजर नहीं आईं।
परिजनों ने पुलबाहल सरांह और हाल्दा जुब्बड़ के रास्तों में भी महिला की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे चौपाल पुलिस को सूचना दी। पुलिस चौकी पुलबाहल के इंचार्ज हरि सिंह खागटा के नेतृत्व में आधा दर्जन पुलिस जवानों का एक दल स्थानीय लोगों के साथ जानकी की तलाश में जुटा है। पुलिस टीम ने देर रात तक चूड़धार के विभिन्न रास्तों पर जंगल में जानकी की तलाश कीए लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। चौपाल के डीएसपी राज कुमार ने बताया कि शुक्रवार करीब 4 बजे से चल रहे सर्च अभियान में फिलहाल महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस लगातार सर्च अभियान (Search Operation) में जुटी हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page